कोण्डागांव बना छत्तीसगढ़ में नं. 1| जानें कैसे किया छत्तीसगढ़ का नाम रोशन | Kondagaon No 1| Panchayat Empowerment Award |

 
Kondagaon No 1
 Kondagaon No 1

पुरस्कार : दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार
(Prize: Dindayal Upadhyay Panchayat Empowerment Award)
 
मंत्रालय : भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय
(Ministry:  Minstry of Panchayati Raj, Govt. of India)
 
वर्ष:  2019-20 के लिए
(Year: For 2019-20)
 
प्राप्तकर्ता पंचायत: जिला पंचायत कोंडागांव (छत्तीसगढ़)
The Recipient Panchayat: District Panchayat Kondagaon (Chhattisgarh)

भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा 31 मार्च को विशिष्ट कार्य करने वाले पंचायतों के लिए दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार, नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार एवं ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान अवार्ड की घोषणा की गई। जिसमें जिला पंचायत कोंडागांव (District Panchayat Kondagaon) को उत्कृष्ट कार्य हेतु वर्ष 2019-20 के लिए छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्रदान करते हुए दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार (डी.डी.यू.पी.एस.पी.) 2021 प्रदान करने की घोषणा की गई।  

जिला पंचायत कोण्डागांव (District Panchayat Kondagaon) द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा एवं बारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पशुधन विकास हेतु गोठानों का सुचारु रुप से संचालन किया जा रहा है। जिसके द्वारा गाय, बैल, पशुओं (गरवा) का समुचित देख भाल करते हुए वर्मी कम्पोस्ट खाद भी तैयार किया जा रहा है। इन गोठानों को मल्टी-एक्टीवीटी सेन्टर के रुप में भी संचालन किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण महिलाओं के समूह एवं उसमें काम करने वाले लोगों को स्वरोजगार प्राप्त करा कर उन्हें आत्म निर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला पंचायत द्वारा मनरेगा के माध्यम से जिले में 130 नवीन तालाबों का निर्माण, वृक्षारोपण, औषधि पौधों का रोपण, बाड़ी, आजीविका संवर्धन जैसे कार्य लाॅकडाउन के अवधि में कराया गए हैं। इसी प्रकार एनआरएलएम के तहत् जिला मुख्यालय में उड़ान आजीविका केन्द्र के माध्यम से 100-125 महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों को 12 गतिविधियों के माध्यम से रोजगार प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सम्पूर्ण स्वच्छता के क्षेत्र में महिला स्व-सहायता समूह तथा ग्रामीण-जनों के सहयोग से लगातार कार्य करते हुए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं ड्रेनेज सिस्टम के सुधार हेतु कार्य किया जा रहा है। जिला कोण्डागांव को ओ.डी.एफ. घोषित किया जा चुका है साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है। कुपोषण दूर करने हेतु बिहान समूहों के माध्यम से सामग्री प्रदाय कर स्कूलों तथा आंगनबाड़ियों के द्वारा लगातार प्रयास किया गया है।

जिला पंचायत कोण्डागांव (District Panchayat Kondagaon) में पंचायत समितियों का गठन कर सामान्य सभा तथा समितियों की निर्धारित समयानुसार नियमित बैठकें आयोजित की गई है साथ ही वार्षिक कार्ययोजनाओं को बनाकर सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। 

 

cgnewshindi
CG News Hindi
 
आपको अगर लेख पसंद आयी है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें। आप नीचे कमेंट बॉक्स के द्वारा हमें अपना सुझाव भी भेज सकतें है। अच्छी न्यूज़ जल्द से जल्द पाने के लिए आप हमसे हमारे @cgnewshindi टेलीग्राम चैनल, इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज से जुड़ सकतें हैं। 

अगर आप हमारे इस न्यूज़ साइट में अपने नाम से कोई लेख छपवाना चाहते है,तो आप सादर आमंत्रित हैं, परन्तु ध्यान रहे आपका लेख कहीं से कॉपी नहीं होना चाहिए, अच्छे और ज्ञानवर्धक लेख जो इस साइट पर प्रकाशित नहीं हुए है, लिखकर हमें हमारे ई- मेल (cgnewshindi.in@gmail.com) में भेज सकते हैं। आपका लेख अगर हमारे रिव्यु टीम को पसंद आती है, और हमारे मापदंड पर सही उतरती है,तो उसे आपके नाम से प्रकाशित कर दिया जायेगा।