छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान समारोह-2020 | Chhattisgarh Rajya Alankaran Samman 2020 |

Chhattisgarh Rajya Alankaran Samman 2020
छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान समारोह-2020
 
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके की वर्चुअल उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में 30 विभूतियों एवं 03 संस्थानों को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों तथा उल्लेखनीय कार्याें के लिए छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से विभूषित किया। राज्य अलंकरण समारोह आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ।  छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा सहित 24 क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं विशिष्ट कार्याें के लिए प्रदान किए गए। 
 

किन किन क्षेत्रों में दिया जाता है पुरस्कार:

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान (Chhattisgarh Rajya Alankaran Samman) आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग के उत्थान, अहिंसा एवं गौरक्षा, खेल, महिला उत्थान, सहकारिता, उर्दू एवं संस्कृत भाषा की सेवा, तीरंदाजी, सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक क्षेत्र में अभिनव पहल, साहित्य, लोक कला एवं शिल्प, संगीत एवं कला, कृषि, सामाजिक समरसता, पत्रकारिता, चिकित्सा, रचनात्मक लेखन, आदिवासियों की सेवा एवं उत्थान, श्रम, विधि, बुनकर एवं अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्याें के लिए राज्य अलंकरण दिया जाता है। 

1. शहीद वीरनारायण सिंह सम्मान 2020 :

श्री रूपराय नेताम को शहीद वीरनारायण सिंह सम्मान प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्री रूपराय नेताम, ग्राम सरईटोला, धमतरी को अपने क्षेत्र के बच्चों को निःशुल्क ट्यूशन एवं 500 से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा आदिवासी संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन हेतु विभिन्न आयोजन एवं झांकी के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के लिए शहीद वीरनारायण सिंह सम्मान (Shahid Virnarayan Singh Samman) से सम्मानित किया गया है। 

2. यति यतनलाल सम्मान 2020 :

बढ़ते कदम, रायपुर को ग्राम मुरेठी, मंदिर हसौद में घायल एवं बीमार गायों के लिए ‘बढ़ते कदम गौशाला’ के माध्यम से बीमार अथवा घायल गायों को गौशाला लाकर उपचार की व्यवस्था करने के लिए यति यतनलाल सम्मान (Yati Yatanlal Samman) से सम्मानित किया गया है।

3. गुंडाधूर सम्मान 2020 :

सुश्री आकर्षी कश्यप, दुर्ग को बैडमिंटन खेल में पोखरा, नेपाल में आयोजित साउथ एशियन गेम्स 2019 में स्वर्ण पदक प्राप्त कर राज्य को गौरवान्वित करने के लिए गुंडाधूर सम्मान (Gundadhur Samman) से सम्मानित किया गया है। 

4. मिनी माता सम्मान 2020 :

दुर्ग की सुश्री शहाना कुरैशी को महिला उत्थान एवं जनजागृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिनी माता सम्मान (Mini Mata Samman) से सम्मानित किया गया है। 
 

5. ठाकुर प्यारेलाल सिंह सम्मान 2020: 

श्री बैजनाथ चन्द्राकर को सहकारी भावना को संबल प्रदान करने के लिए ठाकुर प्यारेलाल सिंह सम्मान (Thakur Pyarelal Singh Samman) से सम्मानित किया गया है।
 

6. हाजी हसन अली सम्मान 2020 :

श्री हनीफ नजमी, धमतरी को उर्दू अदब के क्षेत्र में नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने, उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार तथा अपनी गजलों से गंगा-जमुनी तहजीब रचने की चाह को प्रतिष्ठित करने के लिए हाजी हसन अली सम्मान (Hazi Hasan Ali Samman) से सम्मानित किया गया है।
 

7. महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान 2020 :

श्री सर्वज्ञ सिंह मरकाम, बिलासपुर को राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर राज्य को गौरवान्वित करने के लिए महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान (Maharaja Pravirchand Bhanjdev Samman) से सम्मानित किया गया है।
 

8. पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान 2020 :

आचार्य रमेन्द्र नाथ मिश्र, रायपुर को शिक्षा एवं इतिहास के क्षेत्र में महती शोध कार्य, शोध निर्देशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान (Pandit Ravishankar Shukla Samman) से सम्मानित किया गया है।
 

9. पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान2020 :

डॉ. सुशील त्रिवेदी, रायपुर को राज्य के साहित्यिक पुरोधाओं पर शोध-लेखन, संपादन, व्याख्यान, आयोजन के माध्यम से प्रतिमान रचने तथा श्री जीवन नाथ मिश्र, अम्बिकापुर को सरगुजा अंचल की विशेष पिछड़ी जनजाति, संस्कृति एवं पुरातत्व के क्षेत्र में शोध, लेखन, संपादन के महती साहित्यिक प्रयासों के लिए पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया।

10. चक्रधर सम्मान 2020 :

डॉ. भारती बंधु, रायपुर को कबीर गायन के क्षेत्र में योगदान के लिए चक्रधर सम्मान (Chakradhar Samman) से सम्मानित किया गया है।
 

11. दाऊ मंदराजी सम्मान 2020 :

श्री शिवकुमार ‘दीपक’, दुर्ग को अभिनय के क्षेत्र में फिल्मों और छत्तीसगढ़ी लोक कला की सेवाओं के लिए दाऊ मंदराजी सम्मान, श्री रूपसाय सलाम, रेमावंड, नारायणपुर को बस्तर की संस्कृति को पारंपरिक आदिम नृत्य शैली के माध्यम से विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित करने में सक्रिय रहते हुए गीत, संगीत, नृत्य और शिल्प की बहुमुखी उपलब्धियों के लिए दाऊ मंदराजी सम्मान (Dau Mandarji Samman) से सम्मानित किया गया है।

12. डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान 2020 :

श्री एनेश्वर वर्मा, पारागांव खुर्द, राजनांदगांव को उनके उन्नत कृषि की तकनीकी विधि, पशुपालन तथा उद्यानिकी फसलों के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिये डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान (Dr. Khubchand Baghel Samman) से सम्मानित किया गया है।
 

13. महाराजा अग्रसेन सम्मान 2020 :

श्री रामाअवतार अग्रवाल, बिलासपुर को नगर निगम, बिलासपुर द्वारा संचालित सरकंडा श्मशान गृह के जीर्णोद्धार, उन्नयन और संचालन के लिए उल्लेखनीय वित्तीय सहयोग तथा ‘‘सिम्स’’ बिलासपुर में वातानुकूलित धर्मशाला का निर्माण और उनका संचालन करते हुए मरीजों को नाम मात्र शुल्क पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए महाराजा अग्रसेन सम्मान (Maharaja Agrasen Samman) से सम्मानित किया गया है।

14. चंदूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार 2020 :

श्री ब्रम्हवीर सिंह को हिन्दी प्रिंट मीडिया पत्रकारिता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति, समृद्धि और विकास के संबंध में रचनात्मक लेखन के लिए चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार तथा सुश्री ममता लांजेवार को हिन्दी इलेक्ट्रानिक मीडिया पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए चंदूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (Chandulal Chandrakar Smriti Patrakarita Puraskar) से सम्मानित किया गया। 
 

15. धन्वन्तरि सम्मान 2020 :

डॉ. गौतम चंद जैन, रायपुर को आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा तथा शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए धन्वन्तरि सम्मान (Dhanvantari Samman) से सम्मानित किया गया है।
 

16. बिलासाबाई केंवटिन सम्मान 2020 :

श्री गौरव सलूजा, रायगढ़ को उन्नत और वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन करने तथा परिपूरक आहार उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बिलासाबाई केंवटिन सम्मान से सम्मानित किया गया है।
 

17. संस्कृत भाषा सम्मान 2020 :

डॉ. कुमुद कान्हे, रायपुर को संस्कृत भाषा के शोध और शिक्षण में अभिनव प्रयास के लिए संस्कृत भाषा सम्मान (Sanskrit Bhasha Samman) से सम्मानित किया गया है।
 

18. डॉ. भंवर सिंह पोर्ते सम्मान  2020 : 

शंभू शक्ति सामाजिक सेवा संस्थान, ग्राम बांधा, जिला धमतरी को तीन लाख से ज्यादा मरीजों के निःशुल्क इलाज, परम्परागत वन औषधियों की खोज, आदिवासी महिलाओं में जागृति और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए डॉ. भंवर सिंह पोर्ते सम्मान (Dr. Bhanvar Singh Porte Samman) से सम्मानित किया गया है।
 

19. पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मक सम्मान 2020 :

श्री राजेन्द्र धोड़पकर को पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने विशिष्ट रचनात्मक लेखन और हिन्दी भाषा के प्रति समर्पण भाव से कार्य करके राष्ट्र का गौरव बढ़ाने पर पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मक सम्मान (Pandit Madhavrao Sapre Rastriy Rachnatmak Samman) से सम्मानित किया गया है।
 

20. महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव सम्मान 2020 :

अंबुजा सीमेंट लिमिटेड, भाटापारा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा को प्रौद्योगिकी एवं आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के प्रयासों के लिए महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव सम्मान, श्री हरीश मित्तल, एनटीपीसी लारा, रायगढ़ को श्रमिकों की सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव सम्मान (Maharaja Ramanuj Pratap Singhdev Samman) से सम्मानित किया गया है।
 

21. बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान 2020 :

श्री निर्मल शुक्ला, अधिवक्ता को विधि शैक्षणिक क्षेत्र में प्रशासन, अकादमिक लेखन के उल्लेखनीय योगदान के लिए  तथा श्री विनोद चावड़ा, अधिवक्ता को भिलाई इस्पात संयंत्र में सुरक्षित भविष्य हेतु कार्य तथा महत्वपूर्ण लेखन के उल्लेखनीय योगदान के लिए बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान (Bairistar Chhedilal Samman) से सम्मानित किया गया है।
 

22. स्व. बिसाहूदास महंत सर्वश्रेष्ठ बुनकर सम्मान 2020: 

श्री राजेश देवांगन, चन्द्रपुर, जिला जांजगीर-चांपा को 20 वर्षों से हाथकरघा पर कोसा वस्त्र बुनाई और साड़ी पर विशिष्ट डायमंड डिजाइन के लिए एवं श्री मधुसूदन देवांगन, चन्द्रपुर, जिला जांजगीर-चांपा को हाथकरघा पर कोसा वस्त्र बुनाई और साड़ी पर विशिष्ट डिजाइन के लिए वर्ष 2016-17 के अंतर्गत संयुक्त रूप से स्व. बिसाहूदास महंत सर्वश्रेष्ठ बुनकर सम्मान से सम्मानित किया गया है। 
 
इस साल राज्य अलंकरण समारोह में रायगढ़ के श्री राजेश देवांगन को विगत 30 वर्षों से हाथकरघा पर वस्त्र बुनाई तथा सरना पूजा नृत्य की विशिष्ट डिजाइन एवं श्री विरेन्द्र देवांगन, चन्द्रपुर, जिला जांजगीर-चांपा को विगत 35 वर्षों से हाथकरघा पर वस्त्र बुनाई एवं डिजाइन के लिए संयुक्त रूप से स्व. बिसाहूदास महंत सर्वश्रेष्ठ बुनकर सम्मान (Bisahudas Mahant Sarvsreshtha Bunkar Samman) से सम्मानित किया गया है।

23. राजराजेश्वरी करूणामाता हाथकरघा प्रोत्साहन सम्मान 2020 :

श्री कृष्ण कुमार देवांगन, बिलाईगढ़, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा को वस्त्र बुनाई, जाला डिजाइन संयोजन के लिए एवं श्री मनहरण देवांगन, चन्द्रपुर, जिला जांजगीर-चांपा को वस्त्र बुनाई, कॉटन साड़ी के बार्डर में सात सरा से फूल तथा फेरा के अंदर गुलाब बूटी जैसी विशिष्ट बुनाई के लिए संयुक्त रूप से राजराजेश्वरी करूणामाता हाथकरघा प्रोत्साहन सम्मान (Rajrajeshwari Karunamata Hathkargha Protsahan Samman) प्रदान किया गया। 
 

24. पं. लखनलाल मिश्र सम्मान 2020 :

श्रीमती दिव्या शर्मा, उप निरीक्षक, रायपुर को विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में उच्च स्तर की विवेचना करने की कर्तव्य परायणता के लिए पं. लखनलाल मिश्र सम्मान (Pandit Lakhanlal Mishra Samman) से सम्मानित किया गया।
 
CG News Hindi
CG News Hindi

आपको अगर लेख पसंद आयी है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें। आप नीचे कमेंट बॉक्स के द्वारा हमें अपना सुझाव भी भेज सकतें है। अच्छी न्यूज़ जल्द से जल्द पाने के लिए आप हमसे हमारे @cgnewshindi टेलीग्राम चैनल, इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज से जुड़ सकतें हैं।

अगर आप हमारे इस न्यूज़ साइट में अपने नाम से कोई लेख छपवाना चाहते है,तो आप सादर आमंत्रित हैं, परन्तु ध्यान रहे आपका लेख कहीं से कॉपी नहीं होना चाहिए, अच्छे और ज्ञानवर्धक लेख जो इस साइट पर प्रकाशित नहीं हुए है, लिखकर हमें हमारे ई- मेल (cgnewshindi.in@gmail.com) में भेज सकते हैं। आपका लेख अगर हमारे रिव्यु टीम को पसंद आती है, और हमारे मापदंड पर सही उतरती है,तो उसे आपके नाम से प्रकाशित कर दिया जायेगा।