![]() |
छत्तीसगढ़ में बनेगा एथेनॉल | Ethanol Production in Chhattisgarh | |
छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है, यहां एथेनॉल निर्माण की इकाईयों की स्थापना होने से राज्य में धान के आधिक्य का पूरा-पूरा उपयोग होगा। इसका राज्य में गरीब आदिवासी किसानों सभी वर्ग के लोगों को भरपूर लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ की पहचान सीमेंट, बिजली और स्टील प्लांट आदि के रूप में तो विख्यात है ही, लेकिन अब यहां एथेनॉल निर्माण की इकाई से छत्तीसगढ़ की खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भी नई पहचान बनेगी। किसानों को मिलेगा फायदा
एथेनॉल (Ethanol) निर्माण क्षमता:
छत्तीसगढ़ राज्य की पूरे देश में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में नई पहचान बनने वाली है। छत्तीसगढ़ में एथेनॉल निर्माण संबंधी 507 करोड़ 82 लाख रूपए के चार प्रस्तावों पर एमओयू संपन्न हुआ। इन इकाईयों की वार्षिक उत्पादन क्षमता एक लाख 17 हजार 500 किलोलीटर एथेनॉल निर्माण की है, जिसके लिए लगभग 3 लाख 50 हजार टन धान की आवश्यकता होगी।
छत्तीसगढ़ में कहाँ-कहाँ बनेगा एथेनॉल (Ethanol) :
छत्तीसगढ़ में अभी कुल मिलाकर एथेनॉल निर्माण के लिए 4 इकाइयां स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, इन इकाइयों में
- 2 इकाइयाँ मुंगेली जिले में स्थापित किया जायेगा।
- 1 इकाई मुंगेली जिला में तथा,
- 1 इकाई महासमुंद जिले में स्थापित किया जायेगा।
छत्तीसगढ़ में एथेनॉल (Ethanol) बनाने वाली कंपनी:
- राज्य में एथेनॉल निर्माण के लिए एमओयू संपन्न हुए चार इकाईयों में से मेसर्स छत्तीसगढ़ डिस्टीलरीज लिमिटेड कुम्हारी द्वारा उक्त परियोजना में 157 करोड़ 50 लाख रूपए का पूंजी निवेश किया जाएगा। इससे 100 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। उक्त इकाई द्वारा 36 हजार 500 किलोलीटर एथेनॉल और 1825 किलोलीटर अशुद्ध स्प्रीट के उत्पादन का वार्षिक लक्ष्य रखा गया है।
- मेसर्स चिरंजीवनी रियलकॉम प्रायवेट लिमिटेड बिलासपुर द्वारा उक्त परियोजना में 130 करोड़ रूपए का पूंजी निवेश किया जाएगा। इससे 118 लोगों को रोजगार मिलेगा। इकाई द्वारा 1.80 करोड़ लीटर एथेनॉल, 1.80 करोड़ लीटर ई.एन.ए. तथा 14 हजार 400 टन डीडीजीएस वार्षिक उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
- इसी तरह मेसर्स क्यूबिको केमिकल्स प्रायवेट लिमिटेड भिलाई द्वारा उक्त परियोजना में 122 करोड़ 32 लाख रूपए पूंजी निवेश किया जाएगा। इससे 222 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध होगा। इकाई द्वारा 33 हजार किलोलीटर एथेनॉल निर्माण का वार्षिक उत्पादन लक्ष्य रखा गया है।
- मेसर्स श्री श्याम वेयरहाउसिंग एंड पावर प्रायवेट लिमिटेड द्वारा उक्त परियोजना में 98 करोड़ रूपए का पूंजी निवेश किया जाएगा। इससे 93 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। इकाई द्वारा 30 हजार किलोलीटर एथेनॉल निर्माण का वार्षिक लक्ष्य रखा गया है।
क्या होता है एथेनॉल (Ethanol) :
एथेनॉल (Ethanol) सामान्यतः गन्ने से तैयार किया जाने वाला अल्कोहल है। इसका रासायनिक सूत्र C2H5OH होता है। इसे एथिल अल्कोहल और ग्रेन अल्कोहल के नाम से भी जाना जाता है। इसका उपयोग आमतौर पर रासायनिक कामों के लिए किया जाता है। यह ऊर्जा का एक अच्छा साधन है, इसी कारण एथेनॉल का उपयोग ईंधन के रूप में पेट्रोल और डीजल में मिलाकर किया जाता है।
एथेनॉल (Ethanol) ईंधन के फायदे:
- एथेनॉल के इस्तेमाल से 35 फीसदी तक कार्बन मोनोऑक्साइड का उत्सर्जन कम होता है।
- यह कार्बन मोनोऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड के उत्सर्जन को भी कम करता है।
- एथेनॉल हाइड्रोकार्बन के उत्सर्जन को भी कम करने में सहायक होता है।
- एथेनॉल में 35 फीसदी फीसद तक ऑक्सीजन उपस्थित होता है।
- एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल से नाइट्रोजन ऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी आती है।
एथेनॉल (Ethanol) के निर्माण से छत्तीसगढ़ को क्या फायदा होगा:
छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जहाँ धान के फसल की प्रचुर मात्रा में उत्पादन होता है। चूँकि सरकार द्वारा एक निश्चित मात्रा में ही किसानों से धान की खरीदी की जाती है, अतः किसानों द्वारा शेष धान को बहुत ही कम दामों में राइस मीलों को दे दिया जाता है। जिससे किसानों को बहुत ज्यादा नुकसान सहन करना पड़ता है, परन्तु एथेनॉल निर्माण शुरू होने से किसानों को धान का एक उचित मूल्य प्राप्त हो पायेगा। एथेनॉल निर्माण से लगभग 500 व्यक्तियों को रोजगार भी प्राप्त होगा और सरकार को इससे अच्छा खासा रेवेन्यू भी प्राप्त होगा।
![]() |
CG News Hindi |
आपको अगर लेख पसंद आयी है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें। आप नीचे कमेंट बॉक्स के द्वारा हमें अपना सुझाव भी भेज सकतें है। अच्छी न्यूज़ जल्द से जल्द पाने के लिए आप हमसे हमारे @cgnewshindi टेलीग्राम चैनल, इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज से जुड़ सकतें हैं।
अगर आप हमारे इस न्यूज़ साइट में अपने नाम से कोई लेख छपवाना चाहते है,तो आप सादर आमंत्रित हैं, परन्तु ध्यान रहे आपका लेख कहीं से कॉपी नहीं होना चाहिए, अच्छे और ज्ञानवर्धक लेख जो इस साइट पर प्रकाशित नहीं हुए है, लिखकर हमें हमारे ई- मेल (cgnewshindi.in@gmail.com) में भेज सकते हैं। आपका लेख अगर हमारे रिव्यु टीम को पसंद आती है, और हमारे मापदंड पर सही उतरती है,तो उसे आपके नाम से प्रकाशित कर दिया जायेगा।