भारत की राष्ट्रीय तितली का चुनाव | Election of India's National Butterfly |


भारत की राष्ट्रीय तितली का चुनाव | Election of India's National Butterfly |
भारत की राष्ट्रीय तितली का चुनाव | Election of India's National Butterfly |

इन दिनों भारत की राष्ट्रीय तितली का चुनाव किया जा रहा है। इसके लिए लोगों से ऑनलाइन वोटिंग कराई जा रही है। इससे पहले राष्ट्रीय पश, राष्ट्रीय पक्षी और राष्ट्रीय पुष्प भी घोषित किए गए थे, लेकिन देश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी राष्ट्रीय प्रतीक के चुनाव के लिए आम लोगों को भी शामिल किया जा रहा है।

कैसे होगा तितली का चयन?

भारत में कुल 1500 प्रकार की तितलियां पाई जाती हैं। देश के तितली विशेषज्ञों के समूह ने पिछले कुछ वर्षों में जंगलों, बागों आदि स्थानों पर तितली सर्वे शुरू किया था। लॉकडाउन के दौरान राष्ट्री पक्षी और पुष्प की तरह राष्ट्रीय तितली चुनने का विचार आया। देश भर से आंकड़े एकत्रित करने के बाद तितली विशेषज्ञों की टीम ने आंतरिक मतदान द्वारा सात तितलियों की अंतिम सूची तैयार की। इसमें यह ध्यान रखा गया है कि ये प्रजाति न तो दुर्लभ हों और न ही साधारण। 

इनमें से चुन लीजिए अपनी मनपसंद तितली

1. कृष्णा पीकॉक (Krishna Peacock):

कृष्णा पीकॉक (Krishna Peacock)
कृष्णा पीकॉक (Krishna Peacock)

यह आकार में बड़ी तितली है, जो उत्तर-पूर्वी हिस्सों और हिमालय में पाई जाती है। इसके पंख 130 एमएम तक होते हैं। अगले पंख काले रंग के होते हैं। जिसमें पीले रंग की लम्बी धारी होती है। नीचे के पंख में नीले लाल बैंड मिलते हैं।

2. कॉमन जेज़बेल (Common jezebel):

कॉमन जेज़बेल (Common jezebel)
कॉमन जेज़बेल (Common jezebel)

66-83 एमएम आकार की इस तितली के पंखों की ऊपरी सतह सफेद और निचली सतह पीली होती है। इन पर काली मोटी धारियां और किनारों पर नारंगी छोटे-छोटे धब्बे इसे सुंदर बनाते हैं।

3. ऑरेंज ओकलीफ (Orange oakleaf):

(ऑरेंज ओकलीफ) Orange oakleaf
(ऑरेंज ओकलीफ) Orange oakleaf

पंख के शीर्ष पर नारींग पट्आ और गहरा नीला रंग होता है। आधार पर दो सफेद बिंदु होते हैं। पंख खुलते ही रंगीन छटा बिखेरती है। वेस्टर्न घाट और उत्तर-पूर्व के जंगलों में पाई जाती है।

4. फाइव बार स्वॉर्ड टेल (Five Bar Sword Tail):

फाइव बार स्वॉर्ड टेल Five Bar Sword Tail
फाइव बार स्वॉर्ड टेल (Five Bar Sword Tail)


पंखों का आकार 75 से 90 एमएम तक होता है। पीछे के पंखों पर एक लम्बी सीधी काली तलवार जैसी पूंछ इसकी पहचान है। पंखों के काले सफेद पट्‌टों पर हरे पीले रंग का मेल इसे सुंदर बनाता है।

5. कॉमन नवाब (Common Nawab):

कॉमन नवाब (Common Nawab)
कॉमन नवाब (Common Nawab)

यह तेजी से उड़ सकती है। पेड़ों के ऊपरी हिस्सों में पाई जाती है, इसलिए कम ही दिखाई देती है। ऊपरी पंख काले होते हैं। नीचे के चॉकलेटी रंग के पंखों के बीच हल्की रही-पीली टोपी जैसी रचना के कारण इसे नवाब कहा जाता है।

6.यलो गोर्गन (Yellow Gorgon):

यलो गोर्गन (Yellow Gorgon)
यलो गोर्गन (Yellow Gorgon)

यह मध्यम आकार की बहुत सुंदर तितली है। इसके कोण बनाते अनूठे पंख की इसकी खासियत है। इसके पंखों की अंदरवाली सतर पर गहरा पीला रंग होता है। यह पूर्व हिमालय और उत्तर पूर्व भारत के जंगलों में पाई जाती है।

7. नॉर्दन जंगल क्वीन (Northern Jungle Queen):

नॉर्दन जंगल क्वीन (Northern Jungle Queen)
नॉर्दन जंगल क्वीन (Northern Jungle Queen)

चॉकलेट ब्राउन रंग की तितली होती है। हल्की नीली धारियां इसे सुंदर बनाती हैं। पंखों पर चॉकलेटी गोल घेरे इसकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। यह फ्लोरोसेंट कलर में भी दिखाई देती हैं। यह अरुणाचल प्रदेश में पाई जाती है।


cgnewshindi
CG News Hindi

आपको अगर लेख पसंद आयी है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें। आप नीचे कमेंट बॉक्स के द्वारा हमें अपना सुझाव भी भेज सकतें है। अच्छी न्यूज़ जल्द से जल्द पाने के लिए आप हमसे हमारे @cgnewshindi टेलीग्राम चैनल, इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज से जुड़ सकतें हैं। 

अगर आप हमारे इस न्यूज़ साइट में अपने नाम से कोई लेख छपवाना चाहते है,तो आप सादर आमंत्रित हैं, परन्तु ध्यान रहे आपका लेख कहीं से कॉपी नहीं होना चाहिए, अच्छे और ज्ञानवर्धक लेख जो इस साइट पर प्रकाशित नहीं हुए है, लिखकर हमें हमारे ई- मेल (cgnewshindi.in@gmail.com) में भेज सकते हैं। आपका लेख अगर हमारे रिव्यु टीम को पसंद आती है, और हमारे मापदंड पर सही उतरती है,तो उसे आपके नाम से प्रकाशित कर दिया जायेगा।