राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 | Rashtrapati Shikshak Purskar 2020 | जानें छत्तीसगढ़ में किसे मिला यह पुरस्कार |

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 

पुरस्कार का नाम: राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार 2020  
प्राप्तकर्ता: श्रीमती सपना सोनी 
स्कूल: शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जेवरा सिरसा, दुर्ग 
विषय: भौतिकशास्त्र 

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य से चयनित एक मात्र शिक्षिका श्रीमती सपना सोनी ने राज्य का मान बढ़ाया है। श्रीमती सपना सोनी दुर्ग जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जेवरा-सिरसा में भौतिक शास्त्र की व्याख्याता है। श्रीमती सोनी को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य के लिए उन्हें 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इस साल पूरे देश से 47 शिक्षकों को चयनित किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से एकमात्र शिक्षिका श्रीमती सपना सोनी भी शामिल हैं। पूरे देश से विभिन्न राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेश एवं स्वतंत्र एजेंसियों के 153 शिक्षकों का राष्ट्रीय ज्यूरी द्वारा साक्षात्कार उपरांत श्रीमती सपना सोनी को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित किया गया। 

क्यों दिया जाता है राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार ?

यह पुरस्कार का उद्देश्य देश के कुछ बेहतरीन शिक्षकों के अद्वितीय योगदान का उत्सव मनाना तथा उन शिक्षकों का सम्मान करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और परिश्रम के माध्यम से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्र/छात्राओं के जीवन को भी संवारा है। 

शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार देने की योजना 1958-59 में शुरू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य था शिक्षकों की प्रतिष्ठा को बढ़ाना और प्राथमिक, मध्यम और माध्यमिक विद्यालयों में काम कर रहे मेधावी शिक्षकों को सार्वजनिक मान्यता देना है। इसके लिए हर साल 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाता है। 

शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार देने का उद्देश्य:

इसका उद्देश्य देश में कुछ बेहतरीन शिक्षकों के अनूठे योगदान का उत्स‍व मनाना और उन शिक्षकों को सम्माेनित करना है, जिनके संकल्प से न केवल स्कू ली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है बल्कि विद्यार्थियों का जीवन भी समृद्ध हुआ है।  

राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार में क्या दिया जाता है?

राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार हर साल 5 शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है जिसमे पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रत्येक शिक्षक को प्रमाणपत्र, अंकित नाम के साथ 40 ग्राम का रजत पदक और 50 हजार रूपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके पहले 1999 में संशोधन हुआ था। 

श्रीमती सपना सोनी जी को क्यों मिला यह पुरस्कार:

श्रीमती सपना सोनी ने अपने समर्पित शिक्षण-कौशल के साथ नवीन और आधुनिक अध्यापन विधियों का उपयोग करते हुए एक नवाचारी शिक्षण विधि विकसित की जिसकी मदद से विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। 

उल्लेखनीय है कि जनसहयोग से वर्ष 2014 में जिले के शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास की स्थापना हुई। इस अवसर का उपयोग करते हुए वर्ष 2014 से ही श्रीमती सपना ने आई.सी.टी. के माध्यम से नवीन शिक्षण प्रविधियों द्वारा अध्यापन, हिन्दी माध्यम में ई- विकसित कर विद्यार्थियों के अधिगम को सरल, रूचिकर और प्रभावशाली बनाया। उन्होंने एजुकेशनल विडियोज के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई को आसान बनाने से लेकर संस्था में अंतरिक्ष विज्ञान क्लब के स्थापना और क्रियान्वयन द्वारा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिवृत्ति उत्पन्न करने में सफलता प्राप्त की। 

संस्था में विज्ञान कार्नर जैसे नवाचार से विज्ञान के विद्यार्थियों को काफी मदद मिली। परिणामतः विगत् 12 वर्षों से संस्था के विद्यार्थीगण उनके उत्कृष्ठ मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले से विद्यार्थी साइंस के क्षेत्र में नवाचार का प्रदर्शन कर रहे हैं, सपना जैसे शिक्षकों की मदद से विज्ञान को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाकर रोचक ढंग से विज्ञान सीख और समझ रहे हैं। यहाँ के विद्यार्थी न केवल देश में बल्कि जापान जैसे देश में भी विज्ञान का मॉडल प्रदर्शित कर चुके हैं। इसके पीछे सपना जैसे शिक्षकों का उल्लेखनीय योगदान है। 

cgnewshindi
CG News Hindi

आपको अगर लेख पसंद आयी है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें। आप नीचे कमेंट बॉक्स के द्वारा हमें अपना सुझाव भी भेज सकतें है। अच्छी न्यूज़ जल्द से जल्द पाने के लिए आप हमसे हमारे @cgnewshindi टेलीग्राम चैनल, इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज से जुड़ सकतें हैं। 

अगर आप हमारे इस न्यूज़ साइट में अपने नाम से कोई लेख छपवाना चाहते है,तो आप सादर आमंत्रित हैं, परन्तु ध्यान रहे आपका लेख कहीं से कॉपी नहीं होना चाहिए, अच्छे और ज्ञानवर्धक लेख जो इस साइट पर प्रकाशित नहीं हुए है, लिखकर हमें हमारे ई- मेल (cgnewshindi.in@gmail.com) में भेज सकते हैं। आपका लेख अगर हमारे रिव्यु टीम को पसंद आती है, और हमारे मापदंड पर सही उतरती है,तो उसे आपके नाम से प्रकाशित कर दिया जायेगा।